Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देकहीं खुशी कहीं मायूसी यानि मोदी की गारंटी .... अब तक नहीं...

कहीं खुशी कहीं मायूसी यानि मोदी की गारंटी …. अब तक नहीं हुई पास ….  लंबित महंगाई भत्ता के लिए आदेश तत्काल जारी करें सरकार …पेंशनर परिवार निराश – शेख कलीमुल्लाह 

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के जिला संरक्षक शेख कलीमुल्लाह ने मोदी की गारंटी को कहीं खुशी कहीं मायूसी देने वाला गारंटी कहा है. विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत चुनाव लड़ा और सरकार बनाने में कामयाब हुआ. मोदी की गारंटी में कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ते देने की गारंटी दी गई. छत्तीसगढ़ के सुशासन वाले विष्णु देव सरकार ने यह गारंटी पूरी नहीं की है. राज्य के पेंशनरों को जनवरी 2025 से 2% तथा जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता लंबित है. गारंटी अनुसार 5% महंगाई भत्ता लंबित है.वहीं राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है. दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व में भी महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं होने से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनरों में मायूसी है. वहीं सहोदर राज्य मध्य प्रदेश में मोदी की गारंटी को क्रियान्वन करते हुए मध्य प्रदेश राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया गया है. राज्य के पेंशनरों को 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. मोदी की गारंटी के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अग्रणी है. मध्य प्रदेश मेंदीपावली जैसे पर्व पर कर्मचारी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा पेंशनर दो प्रतिशत महंगाई भत्ता पाकर खुश है. इसीलिए मोदी की गारंटी को कहीं खुशी कहीं मायूसी देने वाला गारंटी कहा जा रहा है. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह,सचिव आर एन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव उपाध्यक्ष के. के. स्वर्णकार, रवि गुप्ता,पी सी साहू, यू आर पटेल कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्रा तथा साथी.एस. एल भगत साथी नीलमणि पाणिग्रही, साथी गोकुल पटेल साथी विनय मोहन ठेठवार,साथी अमृतलाल हिमधर, साथी गणेश मिश्रा साथी श्रीकांत पाण्डेय साथी विद्याधर प्रधान साथी निराकार चौहान, हरिशंकर साव आदि जिला पदाधिकारीयो ने विष्णु देव सरकार से मोदी की गारंटी को लागू करते हुए राज्य के पेंशनरों एवं कर्मचारियों के लंबित मंहगाई भत्ता की घोषणा कर राज्य के मायूस पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को दीपावली की सौगात देने की मांग की है.

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments