रायपुर। प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव एवं रायपुर जिला प्रभारी राकेश पाण्डेय का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन उन्होंने रायपुर जिला शहर युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

दूसरे दिन रायपुर शहर की तीनों विधानसभा—उत्तर, पश्चिम और दक्षिण—में संगठन स्तर पर अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया तथा संगठन के कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की गई।

बैठकों में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन, जिला पदाधिकारी, सह प्रभारी तथा विधानसभा अध्यक्षों की प्रमुख उपस्थिति रही। संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Recent Comments