Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देअवैध कारोबार और अपराधियों पर सख्त प्रहार.... “ऑपरेशन प्रहार” में 1.15 करोड़...

अवैध कारोबार और अपराधियों पर सख्त प्रहार…. “ऑपरेशन प्रहार” में 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त…एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई… 134 टन स्क्रैप समेत 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जब्त

 

 

रायगढ़। जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक ही दिन में 8 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 134 टन स्क्रैप के साथ 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को जब्त किया है। इसके साथ ही मिनी राइस मिल के पास डंप कर रखे मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा। इन वाहनों में मशीनरी पार्ट्स, एंगल और लोहे की छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे औद्योगिक क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में स्क्रैप सहित सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में भी दबिश दी, जहां से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की बड़ी मात्रा बरामद हुई। मौके पर मौजूद आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी से खरीद-बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सामग्री जब्त कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
पूरी कार्रवाई में करीब 50 लाख 75 हजार रुपये का कबाड़ और लगभग 65 लाख रुपये कीमत के वाहन जब्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाले चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments