Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देनशे के कारोबार पर कड़ा पहरा.. जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई.. 8.160...

नशे के कारोबार पर कड़ा पहरा.. जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई.. 8.160 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.. महाराष्ट्र भागने की फिराक में था आरोपी.. चार लाख रुपये का गांजा जब्त

 

 

रायगढ़।

रेल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही जीआरपी रायगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी रायगढ़ ने 8.160 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी को 5 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर अवैध गांजा लेकर महाराष्ट्र जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के नीले रंग के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में रखा कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद बाघ 27 वर्ष, पिता निरंजन बाघ, निवासी ग्राम बंधबहाल, थाना बंधरपाली, जिला झारसुगुड़ा ओडिशा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इस कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोड़ा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह बघेल, आरक्षक अरविल तिर्की, अवधेश मिश्रा, सरोज कुमार साव, रोहित कुमार साहू एवं पूर्णप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments