Wednesday, July 15, 2026
Homeआम मुद्देस्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ....प्राचार्य...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ….प्राचार्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई कहा हमारे लिए गर्व

 

रायकेरा/घरघोड़ा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षा परिणाम आज बड़े धूमधाम से घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. करण, उप सरपंच रोहित साहू एवं सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

इस परीक्षा में कक्षा 11वीं की छात्रा कु. तानिया साहू ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि कक्षा 9वीं की छात्रा कु. यशोदा कुर्रे ने 89.6% अंक हासिल किए। दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व महसूस किया।

प्राचार्य एस.के. करण ने कहा, ये परिणाम हमारे विद्यालय की कठिन मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राओं ने इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उप सरपंच रोहित साहू ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को सराहा और कहा, यह हमारे गांव के लिए एक प्रेरणा है। हम सभी को मिलकर ऐसे ही प्रयास करते रहना चाहिए ताकि हमारे बच्चे और अधिक सफल हो सकें।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया कि वे आगे बढ़ें और अपने लक्ष्यों की ओर कठिन परिश्रम करें।

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments