Friday, August 28, 2026
Homeकृषि और पर्यावरणखान खननग्राम पंचायत मिलूपारा में सामान्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन....हिंडालको और नवसृजन...

ग्राम पंचायत मिलूपारा में सामान्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन….हिंडालको और नवसृजन समिति की CSR पहल से 97 ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श

 

 

तमनार।
तमनार के ग्राम पंचायत मिलूपारा में दिनांक 15 जनवरी 2026 को हिंदालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं नवसृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में CSR गतिविधि के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तमनार ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिलूपारा में संपन्न हुआ।

शिविर में डॉ. एस.के. मिश्रा, डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. बी.के. अंबवानी के सहयोग से ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। आवश्यकता अनुसार रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया तथा मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायत मिलूपारा के कुल 97 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष लाभ मिला।

इस अवसर पर नवसृजन समिति के उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, सचिव दुर्गा शंकर नायक, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत प्रधान, फील्ड एनिमेटर श्रीमती भांजनी गुप्ता एवं श्रीमती संतोषी मेहर सहित श्रीमती द्रौपदी सिदार, श्रीमती विमला भगत उपस्थित रहीं। वहीं हिंडालको की ओर से श्रीमती रंजना नाग तथा ग्राम पंचायत मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत अपने सहयोगियों के साथ शिविर में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments