Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देतमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने ....गारे पेलमा सेक्टर-1 आंदोलन...

तमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने ….गारे पेलमा सेक्टर-1 आंदोलन से उपजा विवाद अब खुली टकराव की ओर,…. FIR व गिरफ्तारी के विरोध में हजारों ग्रामीणों का थाने पर घेराव…..दुर्घटना, हिंसा, केस दर्ज होने के बाद भड़का आक्रोश भारी पुलिस बल तैनात ..

 

रायगढ़।

गारे पेलमा सेक्टर-1 में चल रहे आंदोलन और उससे जुड़ी घटनाओं ने अब उग्र रूप ले लिया है। दुर्घटना के बाद उपजे हालात, फिर हिंसा, उसके बाद पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई ने ग्रामीणों के आक्रोश को भड़का दिया है। इसी के विरोध में हजारों की संख्या में प्रभावित ग्रामीणों ने तमनार थाना का घेराव कर लिया।

थाने के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एकत्रित हैं। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिला बल के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस को भी तैनात किया है। बैरिकेडिंग, हेलमेट, ढाल और लाठी से लैस पुलिस बल थाने के चारों ओर मोर्चा संभाले हुए है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गारे पेलमा सेक्टर-1 के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान हुए घटनाक्रम में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोष लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी।

फिलहाल पुलिस प्रशासन और प्रभावित ग्रामीण आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच संवाद की कोशिशें जारी हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। पूरे इलाके में सन्नाटा और बेचैनी का माहौल है, जबकि थाने के बाहर जनसैलाब प्रशासन पर दबाव बढ़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments