Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देभाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला ... नगर पंचायत अध्यक्ष सोनी...

भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला … नगर पंचायत अध्यक्ष सोनी बंजारे को पद से हटाए जाने के आदेश पर बौखलाए ….बंटी केशरवानी के नाम से हुई शिकायत को पहले ही बताया था उनके खिलाफ है षडयंत्र ….करोड़ों की कीमती जमीन का है मामला ,… पढ़ें पूरी खबर

 

सारंगढ़।

नगर पंचायत क्षेत्र में बंटी केसरवानी के नाम से जमीन घोटाले की राज्य शासन स्तर पर एक शिकायत हुई थी शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया। बता दें की 2 जुलाई की दोपहर को अध्यक्ष को हटाए जाने का आदेश आते ही खेमे में खलबली मच गई और देर रात मयूरेश केशरवानी पर इन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। यहां यह भी बता दें की मयूरेश केशरवानी ने पहले ही बंटी केशरवानी के नाम से हुई शिकायत को अपने खिलाफ षडयंत्र होना बताया था।

सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांड़व आज देरशाम को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के रॉड और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। लेकिन सर, पीठ, कमर आदि में गहरी चोट आई है। हमला नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे और उनके साथियो ने किया।

बताया जा रहा है कि राज्य शासन ने 2 जुलाई को ही नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे को पद से बर्खास्त घोषित कर दिया जिसके रोष में उन्होने मयूरेश पर हमला किया। इस हमले की जानकारी मिलते ही भाजपाईयो की भीड़ अस्पताल तथा थाना परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। देररात आरोपी अजय बंजारे और अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी प्रतिदिन की भांति अपने दुकान को बंद करके घर आने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय लगभग 9 बजे रात को नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे और उनके साथ लगभग 10-15 साथियो ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उनके सर और कमर और पीठ पर लोहे के राड से हमला किया गया जिसकी उनको गंभीर चोटे आई। लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद अधमरा कर मयूरेश को आरोपी वहा से फरार हो गये। ही साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका जिसके कारण से मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। वरना उनका हत्या होना तय दिख रहा था। हमले में आहत मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर प्रारंभिक ईलाज के बाद एक्सरे के लिये निजी अस्पताल राधाकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहा अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही मयूरेश केशरवानी के बड़े भाई अमितेश केशरवानी के शिकायत आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अजय बंजारे और उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की गैरजमानती धारा 109(1) तथा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओ में गहरा आक्रोश
सारंगढ़ नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद मयूरेश केशरवानी के ऊपर किया गया प्राणघातक हमले की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और थाना में भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुलिस अधिकारियो से दोषियो पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेताओ ने पुलिस को चेतावनी भी दिया कि कड़ी कार्यवाही नही होने पर उनके द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री अजय गोपाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद सत्येन्द बरगाह, पार्षद अमित तिवारी, भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, राजा गुप्ता, जय बानी, अविनाश पुरी, सतीश शर्मा, सूरज गुप्ता, जीतू गुप्ता, भीम केशरवानी,अक्षत स्वर्णकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देररात तक थाने मे डटे रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष को राज्य शासन ने किया बर्खास्त
पूरा मामला सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती सोन बंजारे के खिलाफ राज्य शासन के द्वारा किया गया कार्यवाही से जुड़ा हुआ है। जमीन आबंटन में अनियमितता के कारण से राज्य शासन के द्वारा बंटी केशरवानी की शिकायत पर 2 जुलाई को ही नगर पालिका अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया जिसके कारण से नपा अध्यक्ष के पति अजय बंजारे आक्रोशित होकर पार्षद मयूरेश केशरवानी पर हमले का प्लान तैयार कर 10-15 साथियो के साथ जानलेवा हमला कर दिये। वही माहभर पूर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार और 7 पार्षदो को भी राज्य शासन के द्वारा अनियमितता को लेकर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन दोनो घटनाओ को लेकर अयोग्य घोषित किये गये पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के मन में रोष व्याप्त था। जिसके कारण से ही मयूरेश पर प्राणघातक हमला किया गया।

 

सारंगढ़ पुलिस ने आरोपियो को उड़ीसा से किया गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मयूरेश केशरवानी पर हुए हमले को लेकर पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने और आरोपियो को गिरफ्तार करने का उच्चाधिकारियो का निर्देश मिलते ही पुलिस ने सर्चिग अभियान प्रारंभ कर दिया। पुलिस कप्तान आंजनेय वाषर्णेय, डीएसपी निमिषा पांड़े, एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कामिल हक की टीम ने मुख्य आरोपी अजय बंजारे और आधा दर्जन से अधिक साथियो को सिंघोड़ा मंदिर के पास उड़ीसा सीमा के पास गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले का खुलासा नही किया है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments