Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह इस बार बच नहीं पाए...

ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह इस बार बच नहीं पाए …. SSP शशि मोहन के नेतृत्व वाली पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा …लूट पाट के समान जप्त कर ..लगा दिया डकैती की धारा और भेज दिया हवालात …

 

 

रायगढ़।

औद्योगिक गढ़ रायगढ़ के आमाघाट मार्ग पर ट्रक और ट्रेलर चालकों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके एक बेखौफ लुटेरा गिरोह को तमनार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया है। रात के अंधेरे में वाहनों पर पथराव कर चालकों को घायल करने और फिर केबिन में घुसकर लूटपाट करने वाले पांच असामाजिक युवकों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के सख्त रुख के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इस पूरी वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर दिया।

आधी रात को पथराव और लूट की वारदात-
यह पूरी कार्रवाई तब शुरू हुई जब 2 जून 2026 की रात को झारखंड के गढ़वा निवासी ट्रक चालक रोहित कुमार पासवान (18 वर्ष) अपना ट्रक (क्रमांक CG 10 R 2370) लेकर आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अचानक कुछ युवकों ने उसके ट्रक पर पत्थरों से हमला कर दिया।

इस पथराव में ट्रक का सामने का शीशा चकनाचूर हो गया और चालक रोहित के सिर पर गंभीर चोट आई। जैसे ही पीड़ित चालक ने वाहन रोककर अपनी चोट देखने की कोशिश की, तभी गिरोह का एक सदस्य झटके से ट्रक के केबिन में घुस गया और उसकी जेब से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित घेराबंदी और गिरफ्तारी
पीड़ित चालक की शिकायत पर तमनार थाने में तत्काल अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जब स्थानीय ग्रामीणों से कड़ाई से पूछताछ की, तो ग्राम देलारी के रघुनाथ चौहान और उसके साथियों का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम देलारी में घेराबंदी करके मुख्य आरोपी रघुनाथ चौहान और उसके साथी शिव कुमार अघरिया को दबोच लिया।

 

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने टूटकर अपने अन्य तीन साथियों—प्रवीण राठिया, जय किशन सोनार और किशन कंवर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी शिव कुमार अघरिया के पास से पीड़ित चालक का रियलमी फोन सहित कुल 6 लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए। मुख्य आरोपी रघुनाथ चौहान से घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की गई।

चूंकि इस वारदात को 5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, इसलिए पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के समक्ष आरोपियों की पहचान परेड कराई। पीड़ित द्वारा पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 309(6) BNS को हटाकर धारा 310(2) BNS (डकैती) की गंभीर धारा जोड़ दी है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथ चौहान उम्र 25 वर्ष), निवासी: ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़।
शिव कुमार अघरिया उम्र 24 वर्ष, निवासी: ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़, प्रवीण राठिया उम्र 21 वर्ष, निवासी: बरोरा कछार, हाल मुकाम देलारी। जय किशन सोनार उम्र 19 वर्ष, निवासी: गौरमुड़ी, हाल मुकाम देलारी, किशन कंवर उम्र 27 वर्ष, निवासी डेरागढ़ सकती, हाल मुकाम देलारी।

एसएसपी का कड़ा संदेश।
इस शानदार कामयाबी पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साफ लहजे में अपराधियों को चेतावनी दी है:

“लूटपाट और असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारे लिए आम नागरिकों, वाहन चालकों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत और पूंजीपथरा थाना स्टाफ की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments