Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देपुलिस पर आम जनता का भरोसा रहे कायम .... अपराधी को न्यायालय...

पुलिस पर आम जनता का भरोसा रहे कायम …. अपराधी को न्यायालय से मिले कठोर सजा …. रायगढ़ पुलिस कप्तान की विशेष पहल …  प्रशिक्षण और कार्यशाला के माध्यम से विवेचनाओं की बारीकियों पर प्रशक्षिण…. केस स्टडी पर प्रशिक्षण ताकि मजबूत बने केस …….पढ़ें पूरी ख़बर

 

 

 

रायगढ़।

पुलिस का आम जनता पर विश्वास कायम रखना पुलिस के लिए कई बार बड़ी चुनौतियों का समाना करना पड़ता है। कई बार गंभीर अपराध के अपराधी पुलिस की कमजोर विवेचना की वजह से अपराधी छूट जाता है और इससे आम जनता की नजर में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हैं।

इसी के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल गंभीर आपराधिक मामलों की विवेचना में गुणवत्ता सुधारने और आरोपियों को न्यायालय से कठोरतम सजा दिलाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में  शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज की कार्यशाला में लूट और डकैती विषय पर केंद्रित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को केस स्टडी के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर,थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उप निरीक्षक मनीष कांत सिंह (थाना कोतवाली) ने रायगढ़ सहित अन्य जिलों में घटित लूट और डकैती के मामलों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।

इनमें ऐसे केस शामिल थे जिनमें पुलिस को सफलता मिली,वहीं कुछ मामलों में विवेचना में हुई त्रुटियों के चलते आरोपी न्यायालय से बरी हो गए। कार्यशाला के दौरान इन त्रुटियों पर विस्तार से चर्चा की गई और राजपत्रित अधिकारियों ने विवेचना से जुड़ी सूक्ष्मताओं पर प्रकाश डाला।

जप्त संपत्ति की समय पर बरामदगी,गवाहों के सशक्त कथन,अपराध स्थल का सही निरीक्षण, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी और चार्जशीट की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अधिकारियों ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर रायगढ़ मुख्यालय के सभी थाना और चौकी प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे, जबकि जिले के अन्य तहसीलों के थानों से जुड़े अधिकारी वर्चुअली कार्यशाला में सम्मिलित हुए। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और विवेचना में व्यावहारिक दक्षता प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments