Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देCarmel स्कूल की छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण...

Carmel स्कूल की छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…Carmel Eco Club” के बैनर तले निकली रैली … विद्यार्थियों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लेकर शहर भ्रमण

 

 

रायगढ़।
पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से Carmel Girls’ Higher Secondary School, Raigarh की छात्राओं ने शनिवार को एक विशाल पर्यावरण रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। “Carmel Eco Club” के बैनर तले निकली इस रैली में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को जागरूक किया।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई। हरे और नीले रंग के बैनर “No Environment No Life”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “धरती बचाओ” जैसे स्लोगन लिखे तख्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रैली का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव शहर के व्यस्त चौराहे पर था, जहां छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वृक्षों के महत्व, प्रदूषण के दुष्प्रभाव और जल संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने अभिनय के जरिए बताया कि कैसे हमारी लापरवाही से धरती का संतुलन बिगड़ रहा है। राहगीर कुछ देर रुककर नाटक देखते रहे और छात्राओं के प्रयास की सराहना करते नजर आए।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक यातायात संभालने वाले जागरूक यातायात पुलिस जवान एवं राहगीरों को रोककर को पौधा भेंट कर “एक पौधा, एक जीवन” का संदेश भी दिया। वहीं विद्यालय परिसर में शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। प्रबंधक, प्राचार्या और समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहे।
*Carmel Eco Club* की संयोजिका श्रीमती स्वाति दुबे ने बताया कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ रैली निकालना नहीं है, बल्कि बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। अगर आज हम पेड़ नहीं लगाएंगे तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।”


विद्यालय की प्राचार्या सि.सितारा महोदया ने कहा कि “शिक्षा का असली उद्देश्य समाज को बेहतर बनाना है। विद्यालय की प्रबंधक सि.नम्रता ने बच्चों की इस रैली को विद्यालय परिसर से प्रारंभ कर पर्यावरण संबंधी संबंधी संदेश देकर ,लगाए गए पौधों का संरक्षण और उसकी जवाबदारी लेने की बात कही। Carmel School की छात्राएं हर साल पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक मुद्दों पर इस तरह के कार्यक्रम करती हैं। हमें गर्व है कि हमारी बेटियां केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की समस्याओं के प्रति भी सजग हैं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर के आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएंगे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments