Friday, November 27, 2026
Homeआम मुद्देतिरंगे की शान में एकजुट हुआ रायगढ़ शहर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का...

तिरंगे की शान में एकजुट हुआ रायगढ़ शहर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश…भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 150 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षक का केंद्र ….नवनिर्माण संकल्प समिति एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान दिखा देशभक्ति का जज्बा 

 

 

रायगढ़। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर गुरुवार को रायगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नवनिर्माण संकल्प समिति एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक एवं नवनिर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में नटवर स्कूल मैदान से सुबह 9:30 बजे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंची।

सर्वधर्म सम्मान के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ/-
तिरंगा यात्रा की सबसे खास बात रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए मिलकर यात्रा को रवाना किया। इस दृश्य ने यह संदेश दिया कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और आपसी भाईचारे में निहित है।

150 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र/-

यात्रा में करीब 150 मीटर लंबा विशाल तिरंगा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। सड़क पर जब बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर विशाल तिरंगे को थामा तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। राहगीरों और शहरवासियों ने भी इस दृश्य को उत्साह के साथ देखा और यात्रा का स्वागत किया।

*संस्कार के बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन*

तिरंगा यात्रा में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की अनुशासित सहभागिता और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रमों ने यात्रा में विशेष उत्साह और आकर्षण पैदा किया।

*राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संस्थाओं तक की सहभागिता*

यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भागीदारी की। आयोजन ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के सम्मान के लिए एकजुट होने का संदेश दिया।

रामचंद्र शर्मा ने कहा कि तिरंगा किसी एक दल, संगठन या विचारधारा का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

मंच से जताया आभार/-

यात्रा के समापन अवसर पर मंच से रामचंद्र शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी सामाजिक संगठनों, स्कूलों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सर्वधर्म समाज के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, मीडिया, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ ने एक बार फिर साबित किया है कि राष्ट्रध्वज के सम्मान के सवाल पर पूरा शहर एकजुट होकर खड़ा हो सकता है। उन्होंने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments