Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेछाल से उठा युवा शक्ति का संदेश युवा कांग्रेस ने रचा इतिहास...

छाल से उठा युवा शक्ति का संदेश युवा कांग्रेस ने रचा इतिहास ……500 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य सम्मेलन व सम्मान समारोह…..उस्मान बेग के नेतृत्व में दिखी संगठन की ताकत

 

रायगढ़/छाल।
रायगढ़ जिले की राजनीति में शुक्रवार का दिन युवा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 500 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल संख्या के लिहाज से बल्कि राजनीतिक संदेश के दृष्टिकोण से भी अब तक की सबसे बड़ी युवा कांग्रेस बैठकों में गिना जा रहा है।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यक्रम का कद
सम्मेलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राकेश पांडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बाइकर रैली और सांस्कृतिक स्वागत ने बांधा समां
छाल पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए भव्य बाइकर रैली निकाली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक कर्मा नृत्य, गाजे-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

इसके पश्चात सभी अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। राष्ट्रगीत और छत्तीसगढ़ राज्य गीत के सामूहिक गायन के साथ सभा को औपचारिक रूप दिया गया।

युवा नेताओं का सम्मान, बढ़ा जोश और आत्मविश्वास

कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले में चुनाव लड़ चुके या संगठनात्मक रूप से सक्रिय 35 वर्ष से कम आयु के युवा कांग्रेस नेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर किए गए सम्मान से युवाओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

उस्मान बेग का आह्वान: बूथ से पंचायत तक मजबूत होगा संगठन

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक इकाई नहीं बल्कि युवाओं के सपनों और संघर्षों की आवाज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा और युवाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का आह्वान किया।

युवा नेताओं का संदेश जनता के बीच जाकर संवाद बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील

राकेश पांडे ने पंचायत स्तर तक संगठन की सक्रियता और IYC ऐप के माध्यम से नियमित रिपोर्टिंग को अनिवार्य बताया।

लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज रही है और आगे भी रहेगी।

आकाश शर्मा ने संगठनात्मक अनुशासन और एकता पर जोर देते हुए कहा कि संघर्ष के लिए युवा कांग्रेस को हर स्तर पर तैयार रहना होगा।

मनरेगा से लेकर महंगाई तक उठे बड़े मुद्दे

धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और इसके खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। वहीं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और “भारत जोड़ो – युवा जोड़ो” अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

कम समय में बड़ा प्रभाव, उस्मान बेग की कार्यशैली की चर्चा
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग को पद संभाले मात्र डेढ़ माह हुआ है और इस अवधि में यह उनका चौथा बड़ा आयोजन रहा। 500 से अधिक युवाओं की उपस्थिति वाली यह बैठक संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय नेतृत्व का प्रमाण बनी।

पूरे जिले से रही सहभागिता

कार्यक्रम में छाल, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, कापू, खरसिया और रायगढ़ ब्लॉक से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments