Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ के पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित डिमांड अब जाकर हुई पूरी ..... प्रेस...

रायगढ़ के पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित डिमांड अब जाकर हुई पूरी ….. प्रेस क्लब का भवन अब जाकर लेगा आकार … प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भूखंड आबंटित कराने इनका जताया आभार …भूखंड आबंटन में अध्यक्ष और सचिव की अहम भूमिका …

 

 

रायगढ़ प्रेस क्लब भवन को लेकर लंबे समय से भूखंड आबंटन के लिए जद्दोजहद कर रहा था। कई बार भूखंड आवंटित होते होते कई अड़चने सामने जा जा रही थी। बावजूद इसके प्रेस क्लब के पदाधिकारी प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड आवंटित कराने में जुटे रहे और अंततः गत दिवस वित्त मंत्री ने भू-आबंटन का दस्तावेज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को सौंपा।

प्रेस क्लब का भवन डिग्री कॉलेज रोड में बनेगा जो रायगढ़ का पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब का निर्माण होगा। रायगढ़ की प्रेस बिरादरी लंबे समय से इसके लिए जूझ रही थी। और अंततः इसमें सफलता हासिल किया इससे प्रेस बिरादरी में हर्ष व्याप्त हो गया है। इसके लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा उपाध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार पुनीराम रजक आदि की अथक मेहनत का ही प्रयास है कि रायगढ़ को जल्द ही प्रेस क्लब का सर्वसुविधा युक्त भवन मिल सकेगा।

भवन के लिए भूखंड आबंटित होने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पदाधिकारियों को भूखंड के दस्तावेज सौंपा। प्रेस क्लब द्वारा इसके लिए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

भूखंड के दस्तावेज सौंपे जाने पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि
प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 20 लाख देने की घोषणा की गई थी। इस रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। और सुव्यवस्थित और सर्वविधा युक्त बनाने की बात कही। यहां खास बात ये है कि भूखंड आबंटित करने की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए 6 लाख रु की निर्धारित शुल्क जमा कराना था। इसके लिए प्रेस के अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा के द्वारा 3- 3 लाख रु देकर भवन आबंटित कराने की प्रक्रिया में अपनी महती भूमिका अदा किया। रायगढ़ के पत्रकारों में इसे लेकर हर्ष व्याप्त है ।

पत्रकारों में अब एक उम्मीद की किरण इस बात की भी जग गई है की आगे चलकर रायगढ़ के पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी और प्रेस काम्प्लेक्स के लिए भी सार्थक पहल हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments