Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देनशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प : रायगढ़ में 2 अगस्त से...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प : रायगढ़ में 2 अगस्त से होगा राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ …कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की युवाओ से अपील नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने

 

 

रायगढ़। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का राष्ट्रीय शुभारंभ 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री के कर-कमलों से किया जाएगा। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में भी अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे से 11:30 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में किया जाएगा।

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी तथा सहायक कलेक्टर  गोकुल आर.के. के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाया जाएगा तथा विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत युवाओं में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी 109 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, संवाद, शपथ, जनभागीदारी एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, खेल संघों एवं संस्थाओं के खिलाड़ियों, एनसीसी, एनएसएस के कैडेटों तथा स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। यह अभियान न केवल नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता का माध्यम बनेगा, बल्कि युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक सहभागिता, सकारात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments