Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देभारी वाहनों की रेलम - पेल खामियाजा भुगत रहे आमजन ..... ऊपर...

भारी वाहनों की रेलम – पेल खामियाजा भुगत रहे आमजन ….. ऊपर से शारदीय नवरात्रि के भक्ति का दौर ….बंजारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही गंभीर परेशानी ….बेतरतीब भारी वाहनों पर कारवाई से कतराते ….क्या ऐसा नहीं हो सकता कि ….पढ़ें पूरी खबर

 

 

 

रायगढ़।

हजारों की संख्या के भारी वाहन जो कोयला खदानों और फैक्ट्रियों की अर्हताओं की पूर्ति करते हैं और सड़कों पर उनकी बेतरतीब पार्किंग और आवागमन से आम राहगीरों की परेशानी पर उनके ऊपर ट्रैफिक विभाग कार्रवाई करने से अनदेखी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा वर्तमान में मंदिर जाने वालों को खासा तौर पर भुगतना पड़ रहा है। हालाकि यह कोई एक दिन की बात नहीं है।

 

रायगढ़ जिला मुख्यालय के चारो ओर उद्योगों की स्थापना फिर उसके बाद तमनार घरघोड़ा धरमजयगढ़ ब्लॉक के कोयला खदानों में भारी वाहनों की आवाजाही से रोज दुर्घटनाएं तो होती ही हैं पर इन वाहनों को जिस ढंग से सड़क पर पार्किंग कर दिया जाता है जिसकी अनदेखी पुलिस का ट्रैफिक विभाग निरंतर कर रहा है।

औसतन एक इंसान की मृत्यु सड़क दुर्घटना में रोज इस जिले में हो रही है फिर उसके बाद भी इन भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और पार्किंग से पुलिस विभाग का ट्रैफिक थाना कार्रवाई करने से डर क्यों रहा है ये समझ से परे है। सर्व विदित है की रायगढ़ से बंजारी मंदिर जाने वाले बहुतायत है रायगढ़ से ही नहीं अपितु जिले और आसपास से भारी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इंसानों के जीवन के महत्व को यदि गंभीरता से ये विभाग समझे, ये तो केवल यही समझता है की छोटी छोटी दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ यातायात सप्ताह मनाकर अपनी पीठ खुद थपथपा बैठता है।

बेहतर है ट्रैफिक विभाग बड़े बड़े ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाकर उन्हें हिदायत दे की भविष्य में एक्सीडेंट के सभी ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने की कार्रवाई पुलिस कप्तान के नेतृत्व में होगी और उसके बाद आपकी वाहनों का राजसात करने से भी चूक नहीं होगी।

 

शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर रायगढ़ से बंजारी मंदिर मार्ग पर जिस ढंग से भारी वाहनों ने मनचाही पार्किंग कर दी है जिसके कारण मार्ग घंटो अवरुद्ध रह रहा है। पर अब इक्का दुक्का ट्रैफिक के सिपाहियों के भरोसे खुल जाने की आसार नहीं दिख रहे है जनता की मांग है की एक रच गंभीर और जबरदस्त कार्रवाई इन भारी वाहनों के मालिकों पर होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments