Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देअनुसूचित जनजाति क्षेत्र बचाओ आंदोलन में दिखा प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश .....ग्रामीणों...

अनुसूचित जनजाति क्षेत्र बचाओ आंदोलन में दिखा प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश …..ग्रामीणों की हुंकार अब खदान और उद्योग के लिए नहीं देंगे जमीन …. पर्यावरण प्रदूषण की भयावह और ग्लोबल वार्मिंग का दुष्परिणाम भुगत रहे ….. खदान खोल रहे लेकिन प्रभावितों को इसकी ABC की जानकारी नहीं …कैसे दे दें जमीन

 

 

गारे पेल्मा सेक्टर वन ओपन कॉस्ट माइंस के खिलाफ हजारों की संख्या में प्रभावित ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम,

खदान और उद्योग की बहुलता अब बर्दाश्त के बाहर नहीं देंगे जमीन यह हमारा अधिकार,

रायगढ़। गारे पेल्मा सेक्टर वन ओपन कॉस्ट माइंस के खिलाफ बड़ी तादात में प्रभावित गांव के आदिवासी ग्रामीणों का हुजूम जिला मुख्यालय में देखने को मिला। कोयला प्रभावित गांव के लगभग 13 गांव से अधिक के आदिवासी ग्रामीणों का हुजूम अनुसूचित जनजाति क्षेत्र बचाओ आंदोलन के रूप में देखने को मिला।


कोयला प्रभावित गांव के ग्रामीणों के हक में आवाज बुलंद करते हुए एक स्वर में क्षेत्र में और माइंस और किसी भी प्रकार के नए खदान और कल कारखानों की स्थापना के खिलाफ में रहे। क्षेत्र में अनियंत्रित हो चुकी पर्यावरण प्रदूषण और बिगड़े ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम भुगत रहे। इसलिए ग्राम सभा में प्रस्ताव कर क्षेत्र में और कोयला खदान नहीं खुलने की मांग करते हुए अनुसूची जनजाति क्षेत्र बचाने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

 


ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कई बातों को भी रखा गया है। जिसमे कोयला खदान के खुलने से होने वाली दुष्परिणाम सहित प्रभावितों को तथ्य परक जानकारी का अभाव होना बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पहली बात ये है कि खदान प्रभावित ग्रामीणों की जमीन लेने से लेकर मुआवजे और पुनर्वास नौकरी से लेकर निजी वन भूमि के प्रभाव क्षेत्र का दायरा क्या होगा किसी भी तरह की कोई जानकारी प्रभावितों को नहीं दी गई है। ऐसे से यह भी सवाल उठता है की क्या ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर खदान खुलने की कार्रवाई की जा रही है। विस्थापन में कौन सा और किस तरह का नियम लागू होगा। विस्थापन का आदिवासी समुदाय पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आदिवासी महिलाएं बच्चों मजदूर आदि वर्ग के लिए क्या योजना है बिना किसी जानकारी के जमीन कैसे दें यह भी उनका एक बड़ा सवाल सामने आया है।

फिलहाल आदिवासियों ने अपनी ताकत की हुंकार भरकर जिला मुख्यालय में अपनी धमक जता दिया है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे आदिवासी समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन भी कर सकता है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments