Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देतमनार वासियों ने भूमि अधिग्रहण में मुआवजा विषमता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु...

तमनार वासियों ने भूमि अधिग्रहण में मुआवजा विषमता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया मुलाकात ….न्याय संगत मुआवजा के साथ पुनर्वास नीति में सुधार की मांग …

रायगढ़ जिले अंतर्गत विकास खंड तमनार के जमीन मुआवजा की विषमता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

 

रायगढ़ — तमनार विकास खंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर क्षेत्र में भूमि मुआवजा वितरण में हो रही विषमताओं का मुद्दा उठाया प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा मंडल जिला मंत्री रथू गुप्ता अध्यक्ष सरोज बेहरा गोविंद देहरी उमेश सिंदर भारत पंडा श्याम राठिया कन्हाई पटेल चक्रधर राठिया जयपाल राठिया आनंद पंडा राजेंद्र सिंदर तेजराम पटेल प्रकाश राठिया दीनबंधु राठिया घनश्याम राठिया रामनाथ चौहान छतर सत्कुमार अरुण बेहरा समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को न्यायसंगत और समान मुआवजा मिले एवं मुआवजा पुनर्वास की नीति में सुधार कर रोजगार मूलक भी हो इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय “डी एम एफ फंड” की राशि का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों के लिए करने का भी आग्रह किया। जमीन मुआवजा के संबंध में उड़ीसा में चल रहे जमीन मुआवजा की निर्धारित राशि के अनुसार ही जिले में भी जमीन मुआवजा का भुगतान हो इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी भेंट की। उन्होंने मुआवजा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और प्रभावितों को शीघ्र राहत प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments