Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देखबर आने पर झुका तंत्र: अपाहिज किसान को धमकाने वाली मंडी ने...

खबर आने पर झुका तंत्र: अपाहिज किसान को धमकाने वाली मंडी ने आनन-फानन में खरीदा धान ….खबर प्रकाशित होते ही मची खलबली महकमा खुद पहुंचे किसान के घर  सम्मान के साथ खरीदा पूरा ट्रॉली धान…पहले जप्ती की धमकी बाद में माफी जैसे हालात — गरीब किसान के अधिकार पर सवाल

 

पुसौर/रायगढ़।
धान मंडी में अपाहिज किसान के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुसौर तहसील के ग्राम पंचायत मचिदा, पोस्ट पडीगांव निवासी अपाहिज किसान बामदेव प्रधान (पिता–पालेश्वर प्रधान) को पहले टोकन कटने के बावजूद धान बिक्री से रोका गया, मिक्स धान का आरोप लगाकर जप्त करने की धमकी दी गई और भयभीत किसान पूरा ट्रॉली धान वापस घर ले जाने को मजबूर हुआ।
मामला सार्वजनिक होते ही समिति और संबंधित अधिकारियों की नींद टूट गई। आनन-फानन में अधिकारी किसान के घर पहुंचे, समिति द्वारा आग्रह किया गया कि धान मंडी लाया जाए। इसके बाद वही धान, जिसे पहले “खराब” और “मिक्स” बताकर ठुकराया गया था, सम्मानपूर्वक खरीदा गया। यह घटनाक्रम साफ बताता है कि व्यवस्था में नियम नहीं, दबाव और प्रचार के बाद ही संवेदना जागती है।


धान की खरीदी होने पर अपाहिज किसान बामदेव प्रधान ने मीडिया का आभार जताया, लेकिन सवाल यथावत है कि क्या बिना खबर छपे यह न्याय मिलता?
क्या गरीब और अपंग किसान को अपने ही हक के लिए डराया जाना अब सामान्य हो चुका है?
यह मामला धान खरीदी व्यवस्था की दोहरी नीति को उजागर करता है।


गरीब किसान पर सख़्ती, और कोचियों पर आंख मूंदकर मेहरबानी। खबर प्रकाशित होने के बाद अपाहिज किसान का धान खरीदा गया, पर कल फिर किसी बामदेव को डराकर लौटाया न जाए, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूरी हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments