Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देयहां नक्सलियों का अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त... सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ....सोनपुर...

यहां नक्सलियों का अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त… सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ….सोनपुर थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मिला भूमिगत हाउ… छिपने, बैठक और गतिविधियों के संचालन का था केंद्र

 

 

 

नारायणपुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक अहम सफलता हाथ लगी है। थाना सोनपुर क्षेत्र के अंतर्गत काकुर इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा तैयार किए गए एक अंडरग्राउंड हाउस (भूमिगत ठिकाने) का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, काकुर क्षेत्र में स्थापित सुरक्षा कैंप के आसपास जवान नियमित रूप से सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे हैं। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इलाके की बारीकी से तलाशी ली गई, जिसमें जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए इस ठिकाने का पता चला। यह ठिकाना अत्यंत सुनियोजित तरीके से बनाया गया था, ताकि नक्सली लंबे समय तक सुरक्षित रूप से यहां रह सकें और अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस भूमिगत संरचना का उपयोग नक्सलियों द्वारा छिपने, गुप्त बैठकें करने, रणनीति बनाने तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए किया जाता था। सुरक्षा बलों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए इस ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में इसका पुनः उपयोग न हो सके।
अभियान के दौरान जवानों ने आसपास के क्षेत्र में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी जा सकती है, जिसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 


नारायणपुर पुलिस का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ इलाके में नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments