Thursday, November 26, 2026
Homeआम मुद्देट्रेड यूनियन कौन्सिल की बैठक संपन्न ...आम जनता से जुड़े मुद्दों पर...

ट्रेड यूनियन कौन्सिल की बैठक संपन्न …आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रूप से संघर्ष….कर्मचारियों एवं श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों ….इस दिन सांकेतिक प्रदर्शन करने  एवं  मांगो का …

 

रायगढ़,  ट्रेड यूनियन कौन्सिल रायगढ़ की बैठक  दिनांक 06 सितंबर 26 को संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिरादराना संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने उपस्थित होकर संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में दवा प्रतिनिधि संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बीमा कर्मचारी एसोसिएशन, बैंकर्स क्लब रिटायर्ड , पेंशनर्स एसोसिएशन, सद्भावना संस्कृतिक मंच सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साथ रेल्वे प्रशासन द्वारा प्रयागराज से विशाखापत्तनम के लिए प्रारंभ की गई साप्ताहिक ट्रेन के निरस्तीकरण की जानकारी साझा की गयी तथा चर्चा पश्चात ट्रेन बहाली के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया  इसके साथ ही साथ रायगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों को ट्रेनों के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के कारण हो रही असुविधाओं को गंभीरता से लेते आगामी 14 सितंबर को रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अन्य संगठनों के साथ एक घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करने  एवं  मांगो का ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया.

इसके अलावा आगामी समय में कर्मचारियों एवं श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी कर्मचारी संगठनों से व्यापक चर्चा करने तथा आगामी माह ट्रेड यूनियन कौन्सिल के बैनर तले एक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
साझा मंच के लिए आगामी होने वाली बैठक में ट्रेड यूनियन काउंसिल  के भी शामिल होने का निर्णय लिया गया. साझा मंच की प्रस्तावित बैठक बुधवार को होगी इसकी जानकारी सदस्यों को दी गई. साथ ही साथ पूर्व कलेक्टर, हर्षमंदर जी के 16 सितम्बर को रायगढ़ आगमन की सूचना भी बैठक में दी गई.
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा श्रमिकों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रूप से संघर्ष को आगे बढ़ाने का एक स्वर में समर्थन दिया ।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments