Wednesday, July 15, 2026
Homeआम मुद्देवरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ... शनिवार...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन … शनिवार को निलांचल भवन में जुटेंगे चाहने और  मानने वाले….

 

 

रायगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ और सम्मानित नेता स्वर्गीय कैलाश शर्मा (कापु) की याद में शनिवार को एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। विगत 30 अप्रैल 2026 को उनका दुखद निधन हो गया था, जिससे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। 25 दिसंबर 1952 को जन्मे कैलाश शर्मा ने लंबे समय तक क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और आम जनता की सेवा की।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार यह श्रद्धांजलि सभा शनिवार शाम 5:30 बजे से केवड़ा बाड़ी चौक के पास स्थित निलांचल भवन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दिवंगत नेता के प्रशंसक उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सभी सम्मानीय नागरिकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments