Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देजननायक रामकुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर नमन जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के अमर...

जननायक रामकुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर नमन जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के अमर प्रतीक ….. औद्योगिक घरानों के दबाव के खिलाफ डटकर खड़े रहने वाला रहे चेहरा …. केलो नदी और आदिवासी अधिकारों की रक्षा को लेकर उनके संघर्ष आज भी रायगढ़ की पहचान

 

 

 

शमशाद अहमद

रायगढ़। जिले में जननायक के रूप में पहचाने जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक रामकुमार अग्रवाल की 28 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। आज ही के दिन वे इस संसार को छोड़ परमात्मा में विलीन हो गए थे लेकिन उनके संघर्ष, विचार और जनहित की लड़ाइयाँ आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

रामकुमार अग्रवाल सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं थे बल्कि वे आम जनता की आवाज थे। खासतौर पर औद्योगिक घरानों को प्राकृतिक संसाधनों की खुली छूट देने के वे घोर विरोधी रहे। जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया और कभी समझौता नहीं किया। केलो नदी के पानी को औद्योगिक उपयोग के लिए देने के खिलाफ उनका आंदोलन उस दौर में एक बड़ा जनसंघर्ष बन गया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक स्थानीय जनता का है न कि बड़े उद्योगों का। यही कारण था कि वे औद्योगिक घरानों की आंखों में हमेशा खटकते रहे लेकिन उसके इतर वेव आम जनता के दिलों में बसते गए।

औद्योगिक प्रदूषण को लेकर वे हमेशा बेहद मुखर रहे। उन्होंने उस दौर में भी बेखौफ होकर आवाज उठाई जब उद्योगों के खिलाफ बोलना आसान नहीं था। उद्योगों की वजह से बढ़ते प्रदूषण, जल स्रोतों के दोहन और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को उन्होंने लगातार जनता के सामने रखा। वे मानते थे कि विकास की आड़ में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन भविष्य के लिए घातक है। यही कारण था कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया और औद्योगिक घरानों द्वारा संसाधनों के मनमाने उपयोग का खुलकर विरोध किया। उनकी आवाज सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे संतुलित विकास के पक्षधर थे। जहां उद्योग भी चलें लेकिन पर्यावरण और स्थानीय लोगों के अधिकारों की कीमत पर नहीं।

आदिवासियों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज हमेशा बुलंद रही। उन्होंने न सिर्फ संघर्ष किया बल्कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। आज भी रायगढ़ में जब जल, जंगल और जमीन की बात होती है, तो रामकुमार अग्रवाल का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए लोगों ने कहा कि जननायक कभी मरते नहीं, वे अपने विचारों और संघर्षों में हमेशा जीवित रहते हैं।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments