Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देजैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ...खरसिया...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ दिया था वारदात को अंजाम … नकदी और लोहे की रॉड बरामद

 

 

रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में से एक हाल ही में चोरी के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था, जिसने बाहर आते ही अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा लाइन वार्ड क्रमांक 11 खरसिया निवासी 64 वर्षीय राजेन्द्र मेहता ने 6 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह सुबह मंदिर पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर रखी दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे लगभग 5 से 6 हजार रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

मामले में पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की पतासाजी करते हुए पूर्व में मंदिर चोरी के मामलों में शामिल संदेही देव उर्फ देवा श्रीवास और उसके साथी मोनू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

आरोपी देव उर्फ देवा श्रीवास के कब्जे से 900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई, जबकि आरोपी मोनू चौहान के पास से 900 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक साविल चंद्रा और आरक्षक मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों में चोरी या इस प्रकार के अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments