Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देस्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने प्रतियोगिता आयोजित...ऑल...

स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने प्रतियोगिता आयोजित…ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…. सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

 

 

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी के तत्वावधान में मस्जिद गरीब नवाज परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ के तत्वाधान में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उन मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा जिनके योगदान को समय के साथ लोग भूलते जा रहे हैं।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम लिखने के साथ ही उनमें से किसी दो स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर निबंध लिखने को कहा गया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था।

जूनियर वर्ग में मोहम्मद हसनैन ने प्रथम, अलीज़ा खान ने द्वितीय तथा रहनुमा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में अमीरुन्निशा ने प्रथम, उमम अली ने द्वितीय तथा आयशा सिद्दीका और जासमीन फातिमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी का इतिहास किसी एक वर्ग या समुदाय का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी देना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, इतिहास के प्रति रुचि तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ईद मिलादुन्नबी कमेटी, सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी,हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन , हाजी शेख अब्दुल्लाह, हाजी गुलाम रसूल खान, हाजी गुलाम शोएब खान, जनाब महावीर अग्रवाल, जनाब ब्रजकिशोर पटेल, जनाब नितेश लाल,अरशद वारसी, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद शब्बीर साबरी, सैयद साबिर, मोहम्मद इस्माइल मोहम्मद अकमल साबरी, मोहम्मद ताजरब्बानी, वारिस खान, अखलाक खान, मोहम्मद यूनुस भाई, शेख ओबेदुल्ला, मोहम्मद तौकीर साबरी, अमान साबरी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments