Saturday, April 18, 2026
Homeखबर हटकेउत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को CBSE की मान्यता रायगढ़ की शिक्षा में...

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को CBSE की मान्यता रायगढ़ की शिक्षा में जुड़ा नया अध्याय ….. आधुनिक सुविधाओं और उच्च मानकों पर खरा उतरकर हासिल की मान्यता…. प्रबंधन बोला—अब जिम्मेदारी और बढ़ी

 

 

रायगढ़।  जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपने कदम मजबूत कर रहा उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली अब एक नई उपलब्धि के साथ सामने आया है। विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है, जिसे प्रबंधन ने बड़ी उपलब्धि के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी बताया है। इस मान्यता के साथ स्कूल अब राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और प्रतिस्पर्धी शिक्षा का मार्ग मिलेगा।

रायगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण रहा l उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण बना दिया है।
यह मान्यता विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास, उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टिकोण और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। CBSE बोर्ड द्वारा निर्धारित कठोर मानकों—उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक समृद्ध एवं सुसज्जित साइंस, मैथ्स, कंपोजिट एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, छात्रों हेतु लिफ्ट सुविधा, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम, तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल वातावरण—को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात यह स्वीकृति प्रदान की गई है।


उत्तम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा:
“CBSE मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी भी है। हम छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” इस अवसर पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और सशक्त बनाएगी।


अब उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय के साथ एक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस उपलब्धि से उत्तम एजुकेशन सोसायटी, उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के सदस्यों में उत्साह का माहौल है l

RELATED ARTICLES

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

संस्कार पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट…संस्कार स्कूल का 10वीं में उत्कृष्ट रिजल्ट…99.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पाई सफलता…90% से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में...

    रायगढ़। रायगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर संस्कार पब्लिक स्कूल ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित...

इस जिले में तैयार हो रहे 50 मॉर्डन आंगनबाड़ी भवन …कलेक्टर ने लिया जायजा और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के लिए कही ये बात 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखली में नवीन आँगनबाड़ी भवन का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन में...

घरघोड़ा साइडिंग की अव्यवस्था से जनता त्रस्त….. क्षेत्रवासियों संग एसडीएम पहुंचे उस्मान बेग…. अडानी–ट्रांसपोर्टर की जवाबदेही पर उठे तीखे सवाल… मांगे पूरी न होने...

      रायगढ़/घरघोड़ा- गारे पेलमा से घरघोड़ा रेलवे साइडिंग तक संचालित कोयला परिवहन में बढ़ती ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, धूल प्रदूषण, सड़क क्षति, कांटा घर क्षेत्र की...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments