Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देशहर की वैभवी शर्मा को नाद मंजरी प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति के...

शहर की वैभवी शर्मा को नाद मंजरी प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति के लिए किया गया सम्मानित …. बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति 

 

रायगढ़।
बिलासपुर में आयोजित नाद मंजरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय के डांस, म्यूजिक एवं वाद्य यंत्र के अलग अलग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नृत्य प्रतियोगिता में शहर की बेटी वैभवी शर्मा ने भी हिस्सा लिया जहां वैभवी की शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
नाद मंजरी प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के देवकी नंदन ऑडिटोरियम लाल बहादुर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 20 जून से 22 जून तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉक्टर लवली शर्मा रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता भावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉक्टर विनय पाठक रहे।

वैभवी शर्मा के द्वारा बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसके लिए अतिथियों के हाथों उन्हे सम्मानित किया गया। वैभवी शर्मा रायगढ़ शहर के शंकरनगर धागंरडीपा निवासी विवेक शर्मा और वंदना शर्मा की सुपुत्री है। बता दें कि वैभवी शर्मा नृत्य नाट एकेडमी से अपनी गुरु पायल मानिकपुरी से नृत्य की विधा की विधिवत शिक्षा ग्रहण किया है। उनकी इस सफलता पर उनकी गुरु पायल मानिकपुरी सहित परिवार और चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments