Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देवेदांता पावर प्लांट हादसा ...प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी....पीड़ितों से...

वेदांता पावर प्लांट हादसा …प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी….पीड़ितों से मिलकर करेगी सच्चाई उजागर

 

रायगढ़।

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की भयावहता को देखते हुए यह मामला बेहद हाई प्रोफाइल बन गया है और इसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है।

घटना के बाद जहां एक ओर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अब इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति सरकार द्वारा घोषित मुआवजा एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों एवं घायलों से मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाएगी।

 

जांच समिति में शामिल पदाधिकरियों में
आकाश शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस
बालेस्वर साहू – विधायक, जैजैपुर
विनयशील गुप्ता – नगर पालिका अध्यक्ष, कुनकुरी
राकेश पांडे – प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस
पंकज शुक्ला – जिला अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा
प्रताप चंद्रा – कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सक्ती

इस संबंध में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी यदि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो यह न्याय के साथ अन्याय होगा। समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

 

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments