Sunday, October 11, 2026
Homeआम मुद्देकलेक्टर से मीना बाजार में गेट एंट्री शुल्क समाप्त करने की हुई...

कलेक्टर से मीना बाजार में गेट एंट्री शुल्क समाप्त करने की हुई मांग तो कलेक्टर ने गेंद महापौर के पाले में फेंकी….अब महापौर चौहान की असली परीक्षा जनता के साथ या मीना बाजार वालों के पक्ष में  …

 

 

​रायगढ़।

शहर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मीना बाजार में आम जनता से वसूले जाने वाले गेट एंट्री शुल्क यानी प्रवेश शुल्क को समाप्त करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया समेत कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर सौंपे गए इस ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि मीना बाजार शहर की पुरानी परंपरा है, लेकिन प्रवेश शुल्क और झूलों के अनियंत्रित दाम मध्यमवर्गीय व गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हैं।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लिया और इसे नगर निगम के महापौर जीववर्धन चौहान को फॉरवर्ड कर दिया। कलेक्टर ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे महापौर से भेंट करें, जो इस संबंध में नियमानुसार निर्णय लेकर गेट एंट्री समाप्त करवा सकते हैं। विदित हो दिगर प्रदेशों सहित छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में मीना बाजार के गेट इंट्री नहीं होती है। गेट इंट्री इंट्री निःशुल्क होती है लेकिन रायगढ़ में गेट इंट्री शुल्क ली जाती है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया सहित कांग्रेसी नेताओं ने मीना बाजार प्रवेश शुल्क हटवाने की मांग की गई है।

​कलेक्टर के निर्देश के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने तुरंत नगर निगम पहुंचकर महापौर जीववर्धन चौहान से उनके कक्ष में मुलाकात की और ज्ञापन की प्रति सौंपी। इस दौरान प्रतिनिधियों ने महापौर को पूरे विषय से विस्तार से अवगत कराया और बताया कि कलेक्टर महोदय ने भी इस जनहित के मुद्दे पर उचित कदम उठाने का सुझाव दिया है।

​प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों में स्पष्ट कहा है कि मीना बाजार में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क किया जाना चाहिए या प्रवेश शुल्क को समाप्त किया जाए। इसके साथ ही बड़े झूलों के लिए 50 रु तथा बच्चों के झूलों के लिए 20 रु की दर निर्धारित की जानी चाहिए। खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच कराने, झूलों की तकनीकी सुरक्षा जांच करने और बाहरी राज्यों से आए दुकानदारों का पुलिस मुसाफिरी दर्ज कराने का आग्रह भी किया गया है।

​ज्ञापन सौंपने के बाद अब यह विषय रायगढ़ की राजनीति और आम जनता के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। अब देखना यह होगा कि महापौर जीववर्धन चौहान आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए गेट एंट्री समाप्त करने का फैसला लेते हैं या मीना बाजार संचालकों के पक्ष में रुख करते हैं। फिलहाल संपूर्ण नगरवासियों की नज़रें पूरी तरह से महापौर के आगामी कदम पर ही टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments