Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देपेंशनर्स हितों के संघर्ष के संकल्प के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय...

पेंशनर्स हितों के संघर्ष के संकल्प के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में सम्पन्न सम्मेलन में रायगढ़ जिले के पेंशनर्स भी हुए शामिल 

 

 

 

रायगढ़.  छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में स्थानीय विधायक श्री व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधायक श्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजना के अंतर्गत जांजगीर में एक सियान- सदन (पेंशनर भवन )निर्माण कराने का प्रयास करेंगे और पेंशनरों की समस्याओं एवं मांगों के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक के संघर्षों में साथ देने की बात कही। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के अल्प अवधि में ही पेंशनर्स एसोसिएशन में 1500 से अधिक आजीवन सदस्य बन गए हैं। सामूहिक प्रयास से यह संख्या अगले वर्ष तक दोगुनी करने का आज संकल्प लेकर यहां से जाएंगे। पेंशनर्स एसोसिएशन अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए शासन का ध्यान आकृष्ट कराने समय-समय पर प्रदर्शन -ज्ञापन आंदोलन की कार्यवाही करेगी।कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 25- 26 के आय -व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की।

पेंशनर एसोसिएशन में पदाधिकारीयों की संख्या में वृद्धि करने नियमावली संशोधन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

पेंशनरों की मांगों पर भी प्रस्ताव पारित कर शासन को ज्ञापन प्रेषित करने एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन आंदोलन का निर्णय लिया गया।

पेंशनर्स की प्रमुख मांग है- लंबित 2% महंगाई राहत भत्ता को केंद्र सरकार के पेंशनरों को देय तिथि से दिया जाए, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 49 ( 6) का शासन अपनी सुविधा अनुसार व्याख्या करते हुए मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेकर महंगाई राहत देने की नियम विरुद्ध परंपरा को समाप्त किया जाए, राज्य के पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की योजना लागू किया जाए, 80 वर्ष की आयु के स्थान पर 70 वर्ष की आयु पर पेंशन में 20% की वृद्धि की जाए, राज्य के पेंशनरों को शासन के तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया जाए, “ना मांग ,ना जांच प्रमाण पत्र” सेवानिवृत्ति के पूर्व जारी किया जाए जिससे पेंशन प्रकरण का समय सीमा में निराकरण हो सके, सेवानिवृत्ति के दिनांक पर पेंशनर्स के सभी स्वत्त्वों का भुगतान किया जाए, पेंशनरों के हित में सुप्रीम कोर्ट एवं छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन करते हुए लंबित एरियर्स का भुगतान की कार्यवाही शीघ्र किया जाए।

छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा को पी आर यादव, प्रदेश अध्यक्ष, उमेश मुदलियार, बिंदेश्वर राम रौतिया महामंत्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडेय जी एस यादव, एम पी आड़े , प्रांतीय सचिव सी एल दूबे, डी एल डहरिया, सुरेश द्विवेदी, विमला चंद्र कुंडू, एवं जिला अध्यक्ष रायपुर पंकज नायक, बिलासपुर राजकुमार मिश्रा, रायगढ़ शेख कलीमुल्लाह , बेमेतरा आरके वर्मा, जी पी एम कमाल खान ,कोरबा प्रभात शर्मा ,बलोदा बाजार पवन हिरवानी, महासमुंद एल एन शर्मा ,राजनंदगांव प्रतिनिधि श्री कड़बे, मुंगेली पवित्र सिंह बेदी, आदि ने संबोधित किया।आमसभा में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन शर्मा, महामंत्री हिमाचल साहू, जांजगीर चांपा अध्यक्ष व्ही एस परिहार थे‌। आयोजक जिला के पदाधिकारियों द्वारा प्रांतीय सम्मेलन में 80 वर्ष आयु के पेंशनर्स, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला शाखा अध्यक्षों का सम्मान किया गया. रायगढ़ जिले से प्रांतीय महामंत्री बिन्देश्वर राम एवं जिला अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सम्मानित हुए.

 

प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ जिले से अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि शामिल हुए. प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न जिलों के लगभग 500 प्रतिनिधि शामिल हुए.अधिवेशन के अंत में प्रदेश के पेंशनर्स के हितो के संघर्ष करने के संकल्प के साथ अधिवेशन का समापन हुआ.कार्यक्रम का संचालन श्री जी एस उपाध्याय द्वारा किया गया और आये हुए अतिथियों व पेंशनर्स का आभार प्रदर्शन जांजगीर जिला शाखा अध्यक्ष एम.पी. राठौर द्वारा किया गया.

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments