Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देप्लांट हादसे में श्रमिक की मौत पर भड़की युवा कांग्रेस, FIR और...

प्लांट हादसे में श्रमिक की मौत पर भड़की युवा कांग्रेस, FIR और गिरफ्तारी की मांग तेज ….रूपाणाधाम स्टील प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप…पुलिस पर भी उठे सवाल

 

 

रायगढ़। औद्योगिक लापरवाही की एक और दर्दनाक घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कर दी है। श्रमिक की मौत के बाद भी कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने अब प्लांट मालिक और जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है।

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्रा. लि., गडगांव–सरायपाली में 08 अप्रैल 2026 को हुए गंभीर औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में दीपक चौहान नामक श्रमिक बायलर एवं ऊंचाई संबंधी कार्य के दौरान ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद प्रदेश महासचिव राकेश पांडे के निर्देश पर 09 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस रायगढ़ के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने थाना पूंजीपथरा पहुंचकर पहला लिखित आवेदन सौंपा था। इस आवेदन में प्लांट स्वामी एवं प्रबंधन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। साथ ही श्रमिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की कमी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
अब श्रमिक की मृत्यु के बाद युवा कांग्रेस ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए थाना पूंजीपथरा में पूरक आवेदन प्रस्तुत किया है। इस आवेदन में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रासंगिक धाराएं जोड़ते हुए प्लांट मालिक और प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
युवा कांग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी विस्तृत ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें अब तक FIR दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, प्लांट मालिक समेत जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना स्थल के CCTV फुटेज जब्त करने, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग से संयुक्त तकनीकी जांच कराने और मृतक के परिवार को वैधानिक मुआवजा व एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की गई है।


जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने स्पष्ट कहा कि 08 अप्रैल को हादसा, 09 अप्रैल को पहला आवेदन और अब मृत्यु के बाद दूसरा आवेदन दिया जा चुका है। इसके बावजूद यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दोषी प्रबंधन पर FIR और गिरफ्तारी तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments