Saturday, October 31, 2026
Homeआम मुद्देएयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब...

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी ….ग्राहक एयरटेल ऐप के ‘रिवॉर्ड्स और ओटीटी…म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट

 

 

 

 

आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का ज़रिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा करने और अपनी सेवाओं के साथ इसे और बेहतर बनाने के लिए, एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को ‘यूट्यूब प्रीमियम’ (YouTube Premium) उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के ज़रिए ग्राहकों को बिना विज्ञापनों वाला यूट्यूब अनुभव मिलेगा, जिसमें शॉर्ट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का लाभ भी मिलेगा। *नियम एवं शर्तें लागू।

यह लॉन्च दर्शाता है कि आज ग्राहक अपने फोन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। डेटा के जरिए वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं, शो देखते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और नए कंटेंट की खोज करते हैं। यूट्यूब प्रीमियम अब एयरटेल की एंटरटेनमेंट सेवाओं की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5 प्रीमियम, सोनीलिव और 18 से अधिक अन्य ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। ये सभी सेवाएं एयरटेल के ₹200 वाले ओटीटी टॉप-अप के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें 30GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है।

यूट्यूब प्रीमियम को शामिल करके, एयरटेल अपने प्रीपेड एंटरटेनमेंट ऑफर का विस्तार कर रहा है ताकि ग्राहक कंटेंट देखने के अलग-अलग तरीकों का लाभ उठा सकें, चाहे वह शो और फिल्में स्ट्रीम करना हो, क्रिएटर्स को देखना हो, म्यूज़िक सुनना हो या नया कंटेंट खोजना हो। डेटा, प्रीमियम एंटरटेनमेंट और कई डिजिटल अनुभवों को एक किफायती पैक में उपलब्ध कराकर, एयरटेल कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर ग्राहकों के लिए ऐसे खास ऑफर पेश करना जारी रखे हुए है, जो उनकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए अधिक उपयोगी साबित हों।

यह टॉप-अप वैध रिचार्ज वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उनके मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ उपलब्ध है। टॉप-अप खरीदने के बाद, ग्राहक एयरटेल ऐप के ‘रिवॉर्ड्स और ओटीटी’ (‘Rewards & OTTs’) सेक्शन के ज़रिए यूट्यूब प्रीमियम का लाभ ले सकते हैं। एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के टॉप-अप की वैधता 28 दिनों की है । इसके बाद, जो ग्राहक इस सुविधा का लाभ जारी रखना चाहते हैं, वे दोबारा टॉप-अप खरीदकर यूट्यूब प्रीमियम का लाभ फिर से प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ताना-बाना समारोह में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध कोसा विरासत, कोसाला एक्सपीरियंस सेंटर का हुआ आगाज….पारंपरिक शिल्प कौशल और कला का अद्भुत संगम…हिंडाल्को की पहल...

      रायपुर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की आजीविका एवं सामाजिक विकास पहल कोसाला ने आज रायपुर में ताना-बाना समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर हिंडाल्को के...

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल…. निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी….महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति...

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल.... निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी... रायगढ़:- महिलाओं में स्तन कैंसर के...

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार ..त्यौहार के माहौल में मनोरंजन के अधिक...

        दिल्ली। इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान...

लोकतंत्र में सिर्फ चुनाव नहीं, चुनी हुई सरकार को अधिकार भी जरूरी …. वादे से हकीकत तक… जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का...

        अगस्त 2019 के सात साल बाद, जम्मू और कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है, एक सक्रिय विधान सभा है और नियमित रूप से यह...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments