Friday, June 12, 2026
Homeखबर हटकेजिले में उद्योगों की बड़ी लापरवाही उजागर 6 बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर...

जिले में उद्योगों की बड़ी लापरवाही उजागर 6 बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज….. दुर्घटना जांच में सामने आईं गंभीर खामियां, नियमों के उल्लंघन पर विभाग सख्त ..जिंदल, नलवा, एनआरव्हीएस समेत कई उद्योगों के संचालकों व प्रबंधकों पर कार्रवाई,

 

रायगढ़।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों जिले के विभिन्न उद्योगों में हुई दुर्घटनाओं की जांच में गंभीर लापरवाही और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन सामने आया है। उप संचालक राहुल पटेल के मारदर्शन में की गई जांच में मेसर्स जिंदल पावर तमनार, मेसर्स जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (1 एमपीए स्लैग ग्राइडिंग यूनिट), मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव, मेसर्स नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड, मेसर्स एनआरव्हीएस स्टील्स लिमिटेड और मेसर्स इंड सिनर्जी लिमिटेड में दुर्घटनाओं से संबंधित स्थानों पर कई तरह की खामियां पाई गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ द्वारा निरीक्षण के दौरान कारखाना अधिनियम 1948, छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली 1962, तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम 1996 और इसके नियम 2008 के उल्लंघन पाए गए। इसी के तहत विभाग ने कुल छह कारखानों के विरुद्ध श्रम न्यायालय, रायगढ़ में आपराधिक प्रकरण दायर करने की अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

जांच में मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड के अधिभोगी ओमप्रकाश और प्रबंधक गजेन्द्र रावत पर कारखाना अधिनियम की धारा 79 एवं 52 के उल्लंघन का मामला पाया गया। इसी तरह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अधिभोगी सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं प्रबंधक अमरेष पांडे के खिलाफ धारा 59, 54, 56, 79, 52 और 41(बी) का उल्लंघन दर्ज किया गया।
एमएसपी स्टील एंड पावर, नलवा स्पेशल स्टील, एनआरव्हीएस स्टील्स लिमिटेड और इंड सिनर्जी लिमिटेड के संचालकों एवं प्रबंधकों पर भी विभिन्न धाराओं और नियमों के उल्लंघन का ठोस आधार मिला है। खासकर सुरक्षा प्रावधानों की अनदेखी और कार्यस्थल पर जोखिमों को लेकर विभाग ने कड़े निष्कर्ष निकाले हैं।
विभाग अब श्रम न्यायालय में आगे की कार्रवाई हेतु सभी मामलों को मजबूत दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी में जुट गया है। लगातार सामने आ रही औद्योगिक लापरवाही जिले में उद्योगों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिसके चलते प्रशासन अब सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments