Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देमहामंत्री विकास केडिया के आतिथ्य में लोइंग मंडल भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का...

महामंत्री विकास केडिया के आतिथ्य में लोइंग मंडल भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन….जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा—कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

 

 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा मंडल प्रशिक्षण महाअभियान पूरे रायगढ़ जिले में सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित हुआ। इसी क्रम में लोइंग मंडल में आयोजित प्रशिक्षण अभियान का समापन सत्र उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्री विकास केडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण शिविर की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जो संगठन की मजबूती का आधार होते हैं।


उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण महाअभियान प्रत्येक चार वर्षों में आयोजित किया जाता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं सिद्धांतों से परिचित कराना है। साथ ही यह अभियान कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक क्षमता वृद्धि एवं जिम्मेदार नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्री केडिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लोइंग मंडल का यह समापन सत्र जिले का अंतिम प्रशिक्षण सत्र था। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जो संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments