
सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया स्थित अलेख महिमा आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सरिया क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप सतपथी जी, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री अरुण शराप जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री परदेसी प्रधान जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री जुगल किशोर अग्रवाल जी, बीडीसी श्री आनंद सा, वरिष्ठ नेता श्री सेवकराम पटेल जी, युवा नेता श्री मनोज मेहर जी, श्री भुवन अग्रवाल जी, श्री राधाकांत देहरी जी, श्री कृपा प्रधान जी, श्री बुद्धेश्वर सामल जी एवं युवा नेता एस.के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी ने ऐसी महान विभूति को जन्म दिया, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व, नेतृत्व और कर्मों से देशभर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी पुण्यात्मा मां को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके निधन से परिवारजनों के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी शोक की भावना है।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस प्रकार अलेख महिमा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा शोक, संवेदना और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावनाओं के साथ संपन्न हुई।
✍️प्रबंध संपादक जयप्रकाश सोनी की कलम से ✍️
😭😭😭💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏😭😭😭😭

Recent Comments