Saturday, June 13, 2026
Homeजागरूकताजल है तो कल है ... जल संकल्प कार्यक्रम में लिया गया...

जल है तो कल है … जल संकल्प कार्यक्रम में लिया गया जल संरक्षण का संकल्प…जल प्रहरी एवं वाटर हीरो नीरज वानखड़े की मौजूदगी में कार्यक्रम

 

रायगढ़ |

जिला प्रशासन रायगढ़ के तत्वाधान में जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत तमनार में “जल संकल्प रायगढ़” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल प्रहरी एवं वाटर हीरो नीरज वानखड़े थे, जिन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ की गई, जिससे आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त हुई। जल प्रहरी श्री वानखड़े का स्वागत ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री गुलापी सिदार एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीतांजलि पटनायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत तमनार के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल किंडो ने किया।

श्री नीरज वानखड़े ने अपने संबोधन में भावी जल संकट की आशंका को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि अभी से जल संचयन और संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाला समय गंभीर संकट का कारण बन सकता है। उन्होंने ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण के सरल एवं प्रभावशाली उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में जल प्रहरी ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और जल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के साथ जल संचय की अनिवार्यता को स्पष्ट किया। “जल है तो कल है” के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा स्थानीय महिला समूहों की दीदियों और नन्हें बच्चों का सम्मान समारोह। उन्हें मंच से पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे जल संरक्षण की भावना को और बल मिला।

गौरतलब है कि नीरज वानखड़े को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में “वाटर हीरो” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 में उन्हें “जल प्रहरी” की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया। उनका मार्गदर्शन निस्संदेह इस कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान करने वाला रहा।

 

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments