Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देएनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी को कठोर कारावास की सजा और...

एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी को कठोर कारावास की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना …विशेष न्यायालय ने गांजा तस्करी के मामले में सुनाया फैसला…..जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास 

 

 

 

रायगढ़। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) ने गांजा तस्करी के एक मामले में आरोपी सुशांत प्रधानी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी के पास से 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया था।

न्यायालय के निर्णय के अनुसार, मामला 22 जनवरी 2024 का है। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था। जांच और विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), 1985 की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध मानते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि यदि आरोपी अर्थदंड की राशि जमा नहीं करता है तो उसे नियमानुसार अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में बिताई गई अवधि का समायोजन नियमानुसार किया जाएगा। इस निर्णय के साथ न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments