Wednesday, July 15, 2026
Homeआम मुद्देमां तुम दिवस नहीं, जीवन हो....तुम उत्सव नहीं, अस्तित्व हो...रिश्ते-नाते, भावनाएँ, संवेदनाएँ,...

मां तुम दिवस नहीं, जीवन हो….तुम उत्सव नहीं, अस्तित्व हो…रिश्ते-नाते, भावनाएँ, संवेदनाएँ, आदर्श, नैतिक मूल्य और …….. भावनाएं और बाजारवाद …Mother’s day के नाम पर हावी होता बाजारवाद छू लेने वाली पंक्तियां गणेश कछवाहा की कलम से

 

 

 

 

 

माँ,
हर पल, हर क्षण,
हर साँस में
तुम बसी हो।
तुम्हारे बिना
न कोई पहचान है मेरी,
न कोई अस्तित्व।

मेरे होने का
हर अर्थ
तुमसे ही प्रकाशित है।
फिर
तुम्हारे नाम पर
एक दिन किसने बाँट दिया?

माँ,
तुमने ही
प्राण दिए,
जीवन दिया,
चलना, गिरना, सँभलना
और जीना सिखाया।
संस्कार,
आदर्श,
आचरण,
स्नेह और संवेदनाएँ—
सब कुछ
तुम्हारी ही देन है।

मैं
प्राण देकर भी
तुम्हारे ऋण से
मुक्त नहीं हो सकता,
क्योंकि
मेरे प्राण भी
तुम्हीं ने दिए हैं।

फिर
तुम्हारे नाम पर
एक दिन तय कर,
पार्टी, उपहार, कार्ड
और संदेशों की
यह परंपरा
कहाँ से आई?
कैसे
ममता जैसी पवित्र अनुभूति भी
बाज़ार की वस्तु बन गई?

क्या अब
रिश्ते-नाते,
भावनाएँ,
संवेदनाएँ,
आदर्श, नैतिक मूल्य
और प्रेम भी
बाज़ारवाद की संस्कृति का
हिस्सा बन जाएँगे?
जहाँ
हर एहसास
कीमत में तौला जाएगा,
हर संबंध
विज्ञापन बन जाएगा,
और
हर उत्सव
खरीद-फरोख्त का अवसर।

माँ,
तुम तो
त्याग की वह शाश्वत प्रतिमा हो
जो बिना किसी अपेक्षा के
पूरा जीवन
अपनों के लिए जलती रहती है।
तुम्हें
एक दिन में बाँध देना
वैसा ही है
जैसे
सूरज को
एक दीपक में कैद करना।

माँ,
तुम उत्सव नहीं,
अस्तित्व हो।
तुम दिवस नहीं,
जीवन हो।
तुम्हें
किसी एक दिन में नहीं,
हर दिन
हर धड़कन में
जीया जाना चाहिए।

—–

 

*गणेश कछवाहा*
चिंतक, लेखक एवं समीक्षक
रायगढ़, छत्तीसगढ़।
gp.kachhwaha@gmail.com

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments