Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देसारंगढ़ नगर की अजब कहानी की गजब दास्तां..... अपनों ने अपनों की...

सारंगढ़ नगर की अजब कहानी की गजब दास्तां….. अपनों ने अपनों की गिरेबान में डाला हाथ और भनक तक नहीं ….. मयूरेश केशरवानी ने कहा नहीं कोई मेरा वास्ता …. अपनो को निपटाने राजनीतिक षड्यंत्र

रायगढ़ । सारंगढ़ में एक अजीबो गरीब मामला समाने आया है। जिसमें एसी ऐसी शिकायतें हुई हैं जिसकी वजह हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत ऐसी भी नहीं पूरे पुख्ते तौर पर शिकायत हुई है और शिकायत कर्ता में नगर के भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी के घरेलू नाम बंटी केशरवानी के नाम से हुई। शिकायत के बाद जब कार्रवाई के लिए उच्च स्तर से पत्र आया तो जिनके खिलाफ शिकायत हुई थी उनके होश उड़ गए। शिकायत पर कार्रवाई के पत्र आते ही हड़कंप मच गया।
अनान फानन में जब बंटी केशरवानी से संपर्क किया गया तब पता चला की उन्होंने तो कोई शिकायत ही नहीं की है, और जब कभी किसी मामले में उनके द्वारा शिकायत की जाती है अपने मूल नाम से शिकायत करते हैं। इस अजब दास्तां की नगर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

बंटी केशरवानी उर्फ मयूरेश केशरवानी का कहना है कि उनके द्वारा ऐसी कोई शिकायत ही नहीं की है। बंटी उर्फ मयूरेश केशरवानी का कहना है हो सकता है उन्हे बदनाम करने की राजनीतिक साजिश हो। उन्होंने कहा की इसकी जांच भी हो कि उनके नाम से फर्जी शिकायत कौन कर रहा है फर्जी शिकायत करने वालों के नाम भी उजागर होना चाहिए।

यह जरूर शरारती तत्वों का काम हो सकता है। कानाफूसी इस बात की है जिनके खिलाफ शिकायत हुई है उन्ही के इर्द गिर्द रहने वालों की हो सकती है। जो उनके इन सारे मामलों के राजदार हैं।इस मामले में कुछ लोगों का कहना है की यह सब उनका काम है जिन्हे सारी तत्यों की पूरी जानकारी है और एक तरफ दोस्ती निभा रहे हैं और दूसरी तरफ किसी का बढ़ता राजनीति कद काटने का षड्यंत्र हो सकता है।
नगर में इस बार की चर्चा अब सरेआम हो रही है कि किस तरह से उनके अपने लोग उनकी टांग खींचने पर उतारू हैं लेकिन वे ऐसी रणनीति अपना रहे हैं जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे, परंतु अब ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है।
अब खास बात ये है की जिन जिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा गया है क्या अब उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और अब जब यह प्रमाणित हो गया है की शिकायत कर्ता बंटी केशरवानी ने साफ कर दिया है कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। तो अब जिनकी कुर्सी खतरे में पड़ गई है शासन स्तर से कार्रवाई का आदेश आया है अब उसका क्या होगा यह एक बड़ा सवाल अब नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments