Saturday, March 7, 2026
Homeखबर हटकेइंटरनेशनल ओपन कुक्की वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने दिखाए...

इंटरनेशनल ओपन कुक्की वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर ….एसके मार्शल अकादमी के बच्चों ने 15 देशों के खिलाड़ियों से लिया लोहा… कई मेडल पर जमाया कब्जा,

 

 

रायगढ़।

इंटरनेशनल ओपन कुक्कीवन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन बीते 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच न्यू दिल्ली इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम में संपन्न हुआ। आयोजित इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो कुक्कीवन प्रतियोगिता में रायगढ़ के एसके मार्शल अकादमी के बच्चों ने भी हिस्सा लिया और मेडल हासिल कर शहर को गौरांवित किया है।

दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी कोच शादाब खान के नेतृत्व में अलग अलग कैटेगरी में मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में अच्छा परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस का अलग-अलग वेट कैटिगरी आगे ग्रुप से बच्चों ने प्रतिद्वंदी देशों के खिलाड़ियों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।
सुफियान अंसारी ने अपने वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वही जूनियर कैटेगरी में गगनजीत खंडे ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया। आसिफ अली ने फेशियल फाइट में अपने वेट में ब्रांच मॉडल प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर कैफ आलम ने फ्रेशर में अपने वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।


इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 15 देशों के कुक्कीवन प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जिसमें से हमारे रायगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में नेपाल, बांग्लादेश, वर्मा, साउथ कोरिया, भूटान जैसे 15 देशों के खिलाड़ियों से लोहा लिया। रायगढ़ के कुक्कीवन के खिलाड़ियों ने इन सभी देशों से कंपटीशन कर अपने हुनर को साबित करते हुए सिल्वर और ब्रांच मेडल पर दावेदारी बनाया।

देश की राजधानी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का परचम लहराने के बाद बीते दिवस उनका सम्मान किया गया। एसके एकेडमी के इन बच्चो का स्वागत सम्मान किया गया। कोच शादाब खान ने बताया कि बच्चों को इससे प्रोत्साहन मिलता है और वे आगे चलकर इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा शक्ति उत्पन्न होती है।

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments