Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देगुरु ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव, 200 से अधिक शिक्षकों...

गुरु ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव, 200 से अधिक शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान…नव निर्माण संकल्प समिति एवं दैनिक क्रांतिकारी संकेत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरु सम्मान समारोह में जिले सहित आसपास के शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

 

 

रायगढ़।
नव निर्माण संकल्प समिति एवं दैनिक क्रांतिकारी संकेत के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम ऑडिटोरियम में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 200 से अधिक शिक्षकों का शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने किया जो वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का निरंतर सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज का सच्चा मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता होता है। एक शिक्षक ही बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसके शिक्षकों की गुणवत्ता और समर्पण पर निर्भर करती है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित कर समाज को नई दिशा देते हैं। ऐसे गुरुजनों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों ने भी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
समारोह में शिक्षा, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा।


गुरु ही गढ़ते हैं समाज का भविष्य’ — उमेश पटेल*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “गुरु केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे समाज के चरित्र, संस्कार और भावी दिशा का निर्माण करते हैं। निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित करना पूरे रायगढ़ के लिए गर्व की बात है।

समारोह में रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के शीर्ष राजनीतिक, प्रशासनिक व सामाजिक चेहरे एक मंच पर नज़र आए। जिसमें मुख्य रूप से उमेश नंदकुमार पटेल (विधायक, खरसिया), लालजीत सिंह राठिया (विधायक, धर्मजयगढ़), नगेंद्र नेगी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण),शाखा यादव (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी), महेंद्र यादव अधिवक्ता भाजपा नेता , सलीम नियारिया (नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम रायगढ़),फादर सुशील टोप्पो (प्रिंसिपल, सेंट माइकल स्कूल), चंद्र प्रकाश देवांगन (वरिष्ठ शिक्षाविद) अबरार हुसैन (संचालक, सहयोग करियर अकेडमी), सुभाष त्रिपाठी एवं अनिल पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार) दीपक पांडेय (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं अनिल शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष, रायगढ़ शहर) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने मंच साझा कर सम्मानित होने वाली विभूतियों का उत्साहवर्धन किया।

रामचंद्र शर्मा ने इस मौके पर विशेष तौर पर कहा शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक है। वही विद्यार्थियों के सपनों को आकार देकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। गुरु का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।

उन्होंने विशेष रूप से अपनी टीम के साथियों— आशीष रंगारी, चतुर्भुज पटेल, प्रमोद पटेल, राजेंद्र चौरसिया, भुवन पटेल, प्रकाश सिंह, विनोद चौहान, घनश्याम पटेल, नरेंद्र पटेल, भावना शर्मा, सुशील गुप्ता (भैया), दीपक मंडल (सचिव, नव निर्माण संकल्प समिति), अनिल प्रधान, मुरलीधर गुप्ता, सुमन प्रधान तथा दैनिक क्रांतिकारी संकेत के प्रतिनिधि मंडल व संपूर्ण स्कूल स्टाफ के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments