Saturday, May 30, 2026
Homeआम मुद्देसंबलपुरी के बेटे अजय गुप्ता ने UPSC में 452वीं रैंक से रचा...

संबलपुरी के बेटे अजय गुप्ता ने UPSC में 452वीं रैंक से रचा इतिहास…… एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर दी बधाई…और कहा—मेहनत और संकल्प से ही मिलती है मंज़िल

 

 

ग्रामीण परिवेश से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता रायगढ़ के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रायगढ़, 10 मार्च।

रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के होनहार युवा अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 452वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम देश और प्रदेश स्तर पर रोशन कर दिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर मिली इस बड़ी सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है और युवाओं में नई उम्मीद और प्रेरणा जगाई है।

अजय गुप्ता की इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) उत्तम प्रताप सिंह ग्राम संबलपुरी पहुंचे। अधिकारियों ने अजय गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अजय गुप्ता जैसे युवा न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में निरंतरता हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। ऐसे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

वहीं अजय गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने से सफलता जरूर मिलती है।
अजय गुप्ता की इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस दौरान अजय गुप्ता के परिवारजन और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष.. नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार…5जी नेटवर्क स्लाइसिंग...

      नई दिल्ली।   भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा...

उद्योगों में घटित होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त ….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की निगरानी में लगातार कराए जा रहे ये काम...

        रायगढ़। औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कारखानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में...

आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम…रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन…. अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच… साक्ष्य संकलन और डिजिटल जांच...

    रायगढ़। जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में आज रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली। क्षेत्रीय...

धर्म महासम्मेलन में पुरोधा प्रमुख का उद्बोधन…..“क्लेश, कर्म, विपाक और आशय से परे हैं परमपुरुष”….आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत...

          आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धर्म महासम्मेलन के द्वितीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments