Friday, August 28, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का देने...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का देने संदेश होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास ….स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर तैयार जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां…..हजारों की संख्या में निरोगी काया के लिए योग …सांसद राधेश्याम राठिया और सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह होंगे …

 

 

 

 

21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर में होगा सामूहिक योगाभ्यास का भव्य आयोजन

 

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे अध्यक्षता

विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की रहेगी व्यापक सहभागिता

रायगढ़, 19 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़ में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल तथा जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान शामिल होंगी।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिले के शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, खेल संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंच सके। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा समन्वित प्रयासों से आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments