Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देकुख्यात अपराधी गुंडा बदमाश के रूप में दहशत फैलाने वाले दुर्गेश महंत...

कुख्यात अपराधी गुंडा बदमाश के रूप में दहशत फैलाने वाले दुर्गेश महंत पर पुलिस की कार्रवाई का शहर में हो रही प्रशंसा ….जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जुलूस निकालकर शहर में अपना दबदबा कायम करने वीडियो भी किया था वायरल …वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान पर हुई कारवाई की प्रशंसा

 

 

रायगढ़।

जेल से रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकालने वाले कुख्यात अपराधी के रूप में पहचान बनाता कोतरा रोड क्षेत्र निवासी दुर्गेश महंत को अब पुलिस के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई का शहर में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग कहने लगे हैं की इस तरह की कार्रवाई से अपराधी तत्वों में खौफ उत्पन्न होता है। पुलिस इसके उन साथियों को भी सीखचों के पीछे डालना चाहिए जिन्होंने इस विजयी रैली में शामिल हुए थे और शहर के प्रमुख स्थानों से नाचते गाते हंगामा करते हुए कोतरा रोड तक अपनी धमक दिखाई थी।

दुर्गेश महंत एक आदतन अपराधी के रूप में शहर में पिछले कुछ सालों में लगातार संगीन अपराधों में संलिप्त रह रहा था। कोतवाली सहित दूसरे थानों में भी उसके खिलाफ लगातार अपराध दर्ज हो रहे थे। कोतवाली सहित अन्य थानों में भी उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं। शुरुवाती दौर में इसके खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से इसके हौसले लगातार बुलंद होते चले गए। फिर ऐसा कुछ हुआ की एक मामले में उसे पुलिस ने धर दबोचा और सीखचों के पीछे डाल दिया।

कोतरा रोड में हुई एक घटना के बाद से दुर्गेश महंत की कोतरा रोड क्षेत्र में इसकी तूती बोलने लगी थी। कोतरा रोड ही नहीं आस पास के क्षेत्रों में भी इसके अपराधों के रिकॉर्ड बढ़ने लगी। इसी बीच मारपीट के एक मामले में शिकायत पर पुलिस ने इसे धर दबोचा और जेल की हवा खिलाई। लेकिन उन दिनो वर्चस्व की लड़ाई सर चढ़ कर बोल रहा था इसी बीच इस कुख्यात अपराधी दुर्गेश महंत की जमानत हो गई और जमानत पर रिहा होने के बाद इसके शागिर्दों के द्वारा भव्य तरीके से न सिर्फ स्वागत किया बल्कि शहर में अपने ग्रुप की पैठ जमाने के लिए गाजे बाजे के साथ जुलूस भी निकाला गया था। उस समय उसकी चर्चा शहर में कई दिनों तक रही और सोसल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार वह वायरल वीडियो अब जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो मानो उन्हे ऐसा लगा कि यह तो पुलिस के लिए एक अपराधी का यह कृत्य किसी चुनौती की तरह है। शहर का एक कुख्यात युवा अपराधी जब संगीन अपराधों में संलिप्त रहने वाला जेल भेजा जाए और जेल से रिहा होने पर उसका स्वागत सत्कार और विजयी रैली ऐसी जैसे सरहद पर दुश्मनों से जंग कर आया हो। यह वीडियो जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तब मातहत कोतवाली निरीक्षक को इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही पूरी टीम कुख्यात अपराधी को पकड़ने में लग गई। और पकड़ कर जब इस आशय को लेकर पूछताछ की गई तब उसने रिहा होने पर शहर में जुलूस निकालने की बात स्वीकार किया।

इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल इस्तगासा क्रमांक 145/2025 के तहत धारा 170 BNSS एवं धारा 126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को पुनः गत दिवस जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

जो भी हो पुलिस के द्वारा जिस तरह एक शहर में स्वयं को एक कुख्यात अपराधी गुंडा के रूप में दहशत गर्दी फैला रखी थी। उस पर जिस तरह से पुलिस ने नकेल कसा है यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ और पुलिस हर कोई प्रशंसा करते दिख रहा है। पहली बार है की किसी अपराधी के खिलाफ हुई कार्रवाई का आम शहरवासी प्रसंशा करते नजर आ रहा है। और इस कार्रवाई से पुलिस ने भी संदेश देने का काम किया कि इस तरह के अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments