Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देदीपावली अवकाश आदेश की अनदेखी पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल घिरा विवादों में...

दीपावली अवकाश आदेश की अनदेखी पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल घिरा विवादों में ……NSUI ने किया जोरदार विरोध…. स्कूल को अवकाश अवधि तक बंद करने का निर्णय लेना पड़ा..

 

:

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित दीपावली अवकाश  की अवहेलना करने पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्कूल ने बुधवार को ही पढ़ाई शुरू कर दी, जिसके विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ता स्कूल पहुँच गए और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शासन के आदेशों का पालन करने के लिए बाध्य किया।

NSUI जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने कहा कि राज्यभर के सभी निजी स्कूल सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन वेदिक इंटरनेशनल स्कूल ने नियमों की अनदेखी कर मनमानी की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रिंसिपल से मुलाकात कर तत्काल स्कूल बंद करने की मांग की।
संगठन ने आरोप लगाया कि यह स्कूल पहले भी कई गंभीर घटनाओं में विवादों में रह चुका है — जिसमें एक छात्रा की आत्महत्या और एक शिक्षक की संदिग्ध मृत्यु के मामले शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई।

NSUI पदाधिकारी वैदिक स्कूल में घोषित अवकाश के दौरान स्कूल संचालित करने का विरोध करते हुए

काफी बहस और विरोध के बाद अंततः प्रबंधन ने झुकते हुए स्कूल को दीपावली अवकाश समाप्त होने तक बंद करने का आदेश जारी किया। बाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो शिक्षा विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर एक खबर यह भी आ रही है की वैदिक स्कूल प्रबंधन के द्वारा पालकों को एक सूचना भेजा है। खबर यह भी निकल कर आ रही है की खासतौर पर हॉस्टल में रहकर पढ़ने वालों छात्रों को गुरुवार से स्कूल न आने पर हजार रुपए की पेनाल्टी लगाने की लिखा गया है। हालाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments