Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देतमनार में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई ... गोदाम से भारी मात्रा...

तमनार में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई … गोदाम से भारी मात्रा में धान–चावल जब्त एक व्यापारी पर शक की सुई ….गोपनीय सूचना पर की गई छापेमारी, जांच में सामने आ सकते हैं और भी नाम — फिलहाल कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं …

 

 

तमनार /रायगढ़। राजस्व विभाग की टीम ने तमनार क्षेत्र में बीते शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में धान और चावल बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त किया गया यह माल स्थानीय व्यापारी मुकेश अग्रवाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो लंबे समय से धान के व्यापार में सक्रिय हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई काफी समय से मिल रही गुप्त सूचनाओं के बाद की गई बताई जा रही है। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों और परिवहन रजिस्टर की पड़ताल की। टीम को कई ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं जो अनियमित लेनदेन की ओर संकेत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरामद धान और चावल का कोई वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
जानकारी यह भी मिली है कि व्यापारी अपने प्रभाव और संपर्कों के जरिए मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि, विभाग के सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी दबाव में आकर कार्रवाई को रोका नहीं जाएगा।

फिलहाल राजस्व विभाग ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है और उससे संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की आगे और छापेमारी की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments