Tuesday, April 21, 2026
Homeखबर हटकेरायगढ़ की बेटी वैभवी शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास....अयोध्या और...

रायगढ़ की बेटी वैभवी शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास….अयोध्या और वाराणसी में आयोजित प्रतिष्ठित नृत्य उत्सवों में शानदार प्रदर्शन,…प्रथम स्थान व सम्मान हासिल,

 

रायगढ़। जिले के धागरडीपा क्षेत्र की निवासी कुमारी वैभवी शर्मा ने अपनी प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वैभवी ने 26 दिसंबर 2025 को अयोध्या में आयोजित कृष्ण प्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं कंपटीशन में भाग लेकर उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पिता विवेक कुमार शर्मा एवं माता वंदना शर्मा सहित पूरे परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इसी कड़ी में वैभवी शर्मा ने 28 दिसंबर 2025 को वाराणसी में आयोजित काशी विश्वनाथ नृत्य उत्सव में भी अपनी कला का लोहा मनवाया।  नेशनल डांस एवं संगीत कंपटीशन एंड फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेकर वैभवी ने सम्मान प्राप्त किया, जो रायगढ़ के लिए अत्यंत गौरव की बात है।


उल्लेखनीय है कि वैभवी शर्मा नृत्य नाद अकादमी की छात्रा हैं और अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपनी गुरु पायल मानिकपुरी एवं शरद वैष्णव को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। वैभवी की इस उपलब्धि पर जिलेभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments