रायगढ़। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस संगठन में राकेश पाण्डेय को एक अहम और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय को उनकी सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, जमीनी संघर्ष क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए राजधानी रायपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के भीतर उनके बढ़ते कद और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को नवीन विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं। इसी क्रम में राकेश पाण्डेय को राजधानी जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र की जिम्मेदारी देकर संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
युवा कांग्रेस नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपनी ऊर्जा, समर्पण और कर्मठता से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही जनता की आवाज बनकर सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
रायपुर राजधानी जैसे संवेदनशील और राजनीतिक रूप से सक्रिय क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद राकेश पाण्डेय से संगठन को युवाओं को जोड़ने, आंदोलनात्मक गतिविधियों को धार देने और जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा की जा रही है। युवा कांग्रेस के भीतर इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Recent Comments