Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देलैलूंगा में अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न ...रिक्त पद,...

लैलूंगा में अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न …रिक्त पद, पदोन्नति और पेंशन जैसे मुद्दों पर हुआ गंभीर मंथन, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान…आर्य विद्या सभा सलखिया में नियम विरुद्ध नियुक्ति व आर्थिक गबन के आरोप…एकल संचालन की उठी मांग

 

रायगढ़।
अनुदान प्राप्त शिक्षक व कर्मचारी संघ जिला इकाई रायगढ़ की वार्षिक आमसभा की बैठक लैलूंगा विकासखंड के खम्हार पाकुट डेम परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विष्णु गुप्ता द्वारा किया गया।

आमसभा के दौरान सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक त्रिनाथ गुप्ता प्रधान पाठक, आर्य विद्या सभा सलखिया, सुशील कुमार पंडा प्रभारी प्राचार्य, गहिरा एवं हरगोविंद दास वैष्णव को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी मांझी, कौशिक राम गुप्ता एवं मनोहर सिदार भी मंचासीन रहे।

बैठक में जिले के अनुदान प्राप्त विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों के लगातार सेवानिवृत्त होने से रिक्त पदों के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त की गई। संघ ने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, लंबित पदोन्नति, रिक्त प्राचार्य पदों पर पदोन्नति, तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग रखी। पेंशन प्रकरणों को लेकर प्रांतीय इकाई के प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का निर्णय भी लिया गया।

आर्य विद्या सभा सालखिया पर नियम विरुद्ध कार्य का गम्भीर आरोप /-

आमसभा में आर्य विद्या सभा सलखिया, लैलूंगा में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने आरोप लगाया कि संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जोगी राम भोई एवं वर्तमान प्राचार्य दिलीप सोनी अनुदान नियमों के तहत पद के लिए अपात्र होते हुए भी नियम विरुद्ध रूप से नियुक्त किए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों पर दबाव बनाकर आर्थिक एवं प्रशासनिक अनियमित कार्य कराए जाने का भी आरोप लगाया गया।

 

दबाव पूर्वक काम कराए जाने न गम्भीर आरोप/-

चर्चा के दौरान पूर्व में भृत्य श्री मधुसूदन प्रधान की बर्खास्तगी, उच्च न्यायालय के आदेश के श्री मधुसूदन के पक्ष में आदेश जारी होने के बावजूद बर्खास्त अवधि का वेतन भुगतान नहीं किए जाने, पूर्व प्राचार्य जीतेंद्र चतुर्वेदी को बिना जांच हटाए जाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी के अनुमोदन के बिना वर्तमान प्राचार्य को प्रभार सौंपने जैसे मामलों को गंभीर बताया गया । इसके अलावा आश्रम अधीक्षक से दबावपूर्वक गलत बिल-वाउचर पर हस्ताक्षर कराकर भुगतान कराने तथा आश्रम, वृद्धाश्रम और गौशाला में अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए । संघ का दावा है कि जिलाधीश रायगढ़ द्वारा कराई गई आश्रम जांच रिपोर्ट में आर्थिक गबन की पुष्टि होती है।

संघ की उच्चाधिकारियों से जांच की मांग/-

शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ ने जिलाधीश रायगढ़, संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से मांग की है कि आर्य विद्या सभा सलखिया में अवैधानिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाते हुए अनुदान अधिनियमों के तहत संस्था को एकल संचालन में लिया जाए तथा जिले के अन्य अनुदान प्राप्त विद्यालयों के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उक्तशय की जानकारी विनय कुमार पांडेय, जिला इकाई अध्यक्ष शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक – कर्मचारी संघ, रायगढ़ द्वारा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments