Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देमकर संक्रांति पर केलो मईया की होगी माह आरती भक्त लगाएंगे डुबकी...

मकर संक्रांति पर केलो मईया की होगी माह आरती भक्त लगाएंगे डुबकी …..केलो मईया को स्वच्छ रखने की मुहिम …..और कब होगा केलो मईया का पानी स्वच्छ …..आज भी दूषित पानी मिल रही

 

 

रायगढ़।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर केलो नदी तट पर माह आरती का आयोजन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालु केलो मईया में आस्था की डुबकी लगाएंगे। लेकिन सवाल अब भी वही केलो मईया का पानी कब होगा स्वच्छ अब भी लगातार कोयला खदानों और औद्योगिक अपशिष्ट का दूषित पानी केलो नदी में आकर मिल रहा है।

शहर के अनेकों जागरूक संगठनों ने केलो जल सत्याग्रह,केलो का दूषित पानी प्रशासन के भेंट कर और अनेकों तथ्य के साथ केलो मईया को स्वच्छ बनाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका है ताकि केलो के दूषित जल को स्वच्छ किया जा सके। पर सवाल भी वहीं का वहीं है आखिर केलो नदी कब स्वच्छ होगी ?

आस्था के इस पर्व के बीच केलो नदी के प्रदूषण का मुद्दा एक बार फिर सामने आ सकता है। आज भी कई स्थानों पर नदी में औद्योगिक से परिपूर्ण दूषित पानी और शहर के गंदा पानी मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर पर्व पर स्वच्छता की बातें होती हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई। लोगों ने प्रशासन से केलो नदी के स्थायी संरक्षण और जल शुद्धिकरण की मांग की है।

फिलहाल केलो उद्धार समिति के तत्वाधान में मकर संक्रांति के मौके पर केलो मईया की महा आरती का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी इस मौके पर भव्य आरती की तैयारी की तैयारी की जा रही है। केलो के तटों की भी इनके स्वयं सेवकों के द्वारा साफ सफाई कर साफ सुथरा किया जा रहा है।
पाप करने वाले निरंतर केलो मैया को दूषित कर रहे हैं। पर हम अपनी मैया केलो के जल को सर माथे पर लगा कर अपने और अपने आने वाली पीढ़ी को इसके आशीर्वाद के भागी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments